Relief for 26/11 attack mastermind: Tahawwur Rana granted permission for a video call; will be able to see his newborn granddaughter’s face.Relief for 26/11 attack mastermind: Tahawwur Rana granted permission for a video call; will be able to see his newborn granddaughter’s face.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

नई दिल्ली। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अदालत से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की एक विशेष एनआईए अदालत ने उसे अपनी नवजात पोती और परिवार को देखने के लिए वीडियो कॉल करने की अनुमति दे दी है। अदालत का यह आदेश 2008 के मुंबई हमले की 18वीं बरसी से ठीक एक दिन पहले बुधवार को आया है। विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने तिहाड़ जेल से राणा को 14 दिसंबर 2026 और 4 जनवरी 2027 को वीडियो कॉल करने की इजाजत दी है। यह कॉल सिर्फ 10-10 मिनट की होगी और शाम 6 से 7 बजे के बीच कराई जाएगी।

वीडियो कॉल जेल अधीक्षक की मौजूदगी में होगी। पूरी बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। कॉल लगने पर पहले जेल अधीक्षक दूसरी तरफ से श्हैलोश् कहकर बात करेंगे। उधर से जवाब मिलने के बाद ही वह फोन राणा को सौंपेंगे। अदालत ने साफ कहा है कि राणा भविष्य में इस आधार पर दोबारा ऐसी सुविधा की मांग नहीं कर सकेगा। तहव्वुर राणा के वकील निशांत सिंह ने अदालत में यह अर्जी लगाई थी। इसमें 27 नवंबर (थैंक्सगिविंग डे), 26 दिसंबर (क्रिसमस सप्ताह) और 2 जनवरी (नए साल सप्ताह) को अमेरिका में रह रहे परिवार से वीडियो कॉल पर बात कराने की मांग की गई थी। वकील का कहना था कि राणा 10 अप्रैल 2025 से हिरासत में है। उसने तब से अपने परिवार और नवजात पोती को नहीं देखा है। हालांकि, जेल में उसे सामान्य फोन कॉल करने की सुविधा मिल रही है। तहव्वुर राणा अमेरिका में 14 साल की सजा काट चुका है। साल 2025 में उसे अमेरिका से भारत लाया गया था। वह 10 अप्रैल 2025 से दिल्ली की तिहाड़ जेल की हाई-सिक्योरिटी सेल में बंद है। इस मामले में एनआईए अपनी दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अदालत अगले महीने इस केस में आरोप तय करने (आर्गुमेंट्स ऑन चार्ज) पर सुनवाई करेगी।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group