'Har Ghar Tiranga' campaign to be observed in the state's madrasas; Minority Affairs Minister issues directives.'Har Ghar Tiranga' campaign to be observed in the state's madrasas; Minority Affairs Minister issues directives.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री, (अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग) दानिश आजाद अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रदेश के सभी मदरसों तक पहुंचाने के लिए प्रमुख सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने वाला जन अभियान है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी मदरसों में छात्र-छात्राओं युवाओं को अभियान से जोड़ा जाए तथा तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान, देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों और स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के योगदान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के आह्वान और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का हर वर्ग इस अभियान से जुड़ेगा और पूरे उत्साह के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश देगा।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group