Indiscriminate shooting in North Carolina, USA; several people killed.Indiscriminate shooting in North Carolina, USA; several people killed.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

अमेरिका। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई अंधाधुंध गोलीबारी में कई लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हैं। नॉर्थ कैरोलिना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे (स्थानीय समय) पुलिस को एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और शेरिफ कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची। वहां कई लोग गोली लगने से घायल मिले। घायलों में से एक व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कई अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैसवेल काउंटी के शेरिफ टोनी डर्डन ने बताया कि मृतकों में एक संदिग्ध हमलावर भी शामिल है। कुल तीन परिवार के सदस्यों की मौत हुई है, जबकि एक अन्य रिश्तेदार घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। हालांकि, गोलीबारी की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। अमेरिका में बंदूक हिंसा लंबे समय से गंभीर समस्या बनी हुई है। हर साल देश में सैकड़ों सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है। 2 अगस्त ओरेगन के पोर्टलैंड में एक रिहायशी इलाके में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में एक किशोर भी शामिल था। 1 अगस्त इडाहो के ट्विन फॉल्स शहर स्थित एक इन-एन-आउट बर्गर रेस्तरां में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। इन लगातार हो रही घटनाओं ने अमेरिका में बंदूक नियंत्रण कानूनों और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर बहस को फिर तेज कर दिया है। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group