अनिवार्य प्रश्न। संवाद। कुशीनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्रीन सिटी से माधोपुर बांध तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन आसान हुआ है। यह सिटी के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यह मार्ग है। अब पूरे शहर में बदलता हुआ गोरखपुर दिखाई देता है। अब विकास के ढेर सारे कार्य विकास की नयी पहचान दिला रहे हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को सूरजकुंड में ग्रीन सिटी से माधोपुर बांध तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के लोकार्पण के बाद कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लगभग दो किमी लंबा और 70 करोड़ की लागत से यह कार्य पूरा हुआ है। आवागमन आसान हुआ है। इस क्षेत्र के लोगों को पहले तमाम तरह की कठिनाइयां होती थीं। संकरा मार्ग होने की वजह से ट्रक और बड़े वाहन नहीं आ पाते थे। अभी आपकी कनेक्टिविटी को और अच्छा किया जाना है। जिन्हें अब सोनौली या वाराणसी की तरफ जाना है उन्हें अब शहर में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हर्बर्ट बंधे के चौडीकरण का भी काम हो रहा है। लखनऊ जाने के लिए भी गोलघर और टीपी नगर जाने की जरूरत नहीं। सीधे बंधा पकड़े और कलेसर होते हुए निकल जाएं। इन सभी कार्यों से आपके जीवन में सुगमता हो, लाभ प्राप्त हो। सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सांसद जी आज पता नहीं क्यों भाषण नहीं दिए। लग रहा ज्यादा दावत दे दिए हैं। कितने लोग गए थे? यही नहीं कालीबाड़ी के बाबा पर भी सीएम योगी मजाकिया लहजे में दिखे। बोले, कितने लोगों ने कालीबाड़ी के बाबा और रवि किशन की फिल्म को देखा है Post navigation संत कबीर नगर में सीएम योगी 684 करोड़ की 201 परियोजनाओं का शिलान्यास, कांग्रेस-सपा की नीतियों पर उठाए सवाल पार्टी का आदेश होगा तो चुनाव लड़ूंगा– भाजपा नेता रविशंकर सिंह