Jeevandeep students made their mark in the university merit list.Jeevandeep students made their mark in the university merit list.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय की छात्राओं ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की शैक्षणिक परीक्षाओं में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। सत्र 2023-26 के परिणामों में बीसीए विभाग की छात्रा उजाला चौहान ने पूरे विश्वविद्यालय में चतुर्थ स्थान, वहीं बीबीए विभाग की छात्रा साक्षी मौर्या ने विश्वविद्यालय स्तर पर छठी रैंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।

छात्राओं की इस दोहरी सफलता से पूरे कॉलेज परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता पर उजाला चौहान ने कहा,ष्मैं काशी विद्यापीठ में चौथी रैंक हासिल कर बेहद गौरवान्वित हूं। महाविद्यालय ने हमेशा एक ऐसा शैक्षणिक माहौल दिया है जहां प्रतिभा निखरती है। वहीं, साक्षी मौर्या ने बताया कि महाविद्यालय में पढ़ाई का अनुभव बेहद शानदार रहा। यहां के शिक्षक बहुत ही सहयोगी, मित्रवत हैं और कठिन से कठिन विषयों को सरल तरीके से समझाते हैं। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन, प्राध्यापकों और साथी छात्र-छात्राओं ने उजाला और साक्षी को शुभकामनाएं दीं, साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group