'Kalash Vandan Yatra' carrying the messages of Saint Ravidas reaches Pindra; devotees accord it a grand welcome.'Kalash Vandan Yatra' carrying the messages of Saint Ravidas reaches Pindra; devotees accord it a grand welcome.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

पिंडरा वाराणसी। संत शिरोमणि संत रविदास जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित श्कलश वंदन यात्राश् आज पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के पिंडरा मंडल मे पहुँची। पिंडरा मंडल में प्रवेश करते ही भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा जी नेतृत्व में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय भाजपा नेता व समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और संत रविदास के अनुयायियों ने कलश पूजन कर यात्रा की आगवानी की।

स्वागत स्थल पर पारंपरिक तरीके से यात्रा का तिलक लगाकर और आरती उतारकर अभिनंदन किया। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, जिससे पिंडरा मंडल में उत्साह का माहौल बन गया।यात्रा के दौरान संतों और वक्ताओं ने समाज में समानता, बंधुत्व और एकता का संदेश दिया। उन्होंने संत रविदास जी के श्मन चंगा तो कठौती में गंगाश् और श्ऐसा चाहूं राज मैं जहाँ मिले सबन को अन्नश् जैसे सिद्धांतों को रेखांकित किया। स्वागत के बाद जगह जगह संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और माटी युद्ध कलश यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मंडल पिंडरा में भव्य स्वागत के उपरांत यह कलश यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गई। इस दौरान जिला मंत्री फौजदार शर्मा जी जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुरेंद्र प्रताप गौतम , निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनीष पाठक , मंडल महामंत्री विकास राय, कार्यक्रम संयोजक विजय गोंड, मंडल उपाध्यक्ष सुधांशु जयसवाल , शिवकुमार चौधरी , मंडल मंत्री सुजीत सिंह ,शक्ति केंद्र संयोजक ओमप्रकाश , दयाराम बिंद , एवं कई ग्राम सभा के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र की कार्यकर्ता बंधु एवं बुजुर्ग संत रविदास जी के भजनों पर झूमते हुए दिखाई दिए।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group