The BJP wants to abolish the reservation for backward classes and Dalits, as well as the Constitution... Ram Aasre Vishwakarma.The BJP wants to abolish the reservation for backward classes and Dalits, as well as the Constitution... Ram Aasre Vishwakarma.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

पिंडरा वाराणसी। समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए समाज को संगठित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को सेवापुरी, रोहनियां एवं पिंडरा विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए जन पंचायत एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोहनसराय स्थित श्री धांगर वीर बाबा मंदिर परिसर में आयोजित सेवापुरी एवं रोहनियां विधानसभा की जन पंचायत में विश्वकर्मा समाज सहित विधानसभा के सभी जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री श्री राम आसरे विश्वकर्मा रहे।

जन पंचायत को संबोधित करते हुए राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भुखमरी से आम जनता परेशान है। प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं को करोड़ों रोजगार देने का वादा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी छलावा बनकर रह गया। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी का जीवन लगातार कठिन होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए समाज के लोगों का उत्पीड़न और अत्याचार लगातार बढ़ा है। प्रदेश में अपराधियों और पुलिस की कथित मिलीभगत के कारण पीडीए वर्ग के लोगों की हत्या तथा बेटियों के साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा पिछड़ों और अति पिछड़ों का वोट लेकर सत्ता में आती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हीं वर्गों के अधिकारों और सम्मान पर हमला करती है। भाजपा की नीतियों से आरक्षण और संविधान को कमजोर करने का खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने पीडीए समाज से अपने अधिकारों, आरक्षण और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में विश्वकर्मा समाज के कई नौजवानों की हत्या की घटनाएं हुई हैं तथा समाज की बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं भी चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि अपराध और अन्याय के खिलाफ समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्षद्वय पखंडी बिंद व गोपाल यादव तथा संचालन पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह पटेल ने किया।

इसके बाद दोपहर 3 बजे पिंडरा विधानसभा की पीडीए जन पंचायत सावित्री लॉन, कैथौली, पिंडरा में आयोजित हुई। इसमें विश्वकर्मा समाज के साथ ही विधानसभा क्षेत्र के जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती तथा पीडीए समाज को और अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज यादव एवं संचालन अध्यक्ष अवधेश पटेल ने किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, आत्माराम यादव, आनंद मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, विष्णु शर्मा, डॉ सुभाष राजभर, कमलेश पटेल, पूजा यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, मनीष सिंह, कन्हैया राजभर, शिव बली विश्वकर्मा, वंशलाल पटेल, भागीरथी यादव, सिकंदर मिश्रा, शीला विश्वकर्मा, शशि यादव, पंधारी यादव एडवोकेट, डॉ विनोद भास्कर गौड़, डॉक्टर सुजाता यादव, मंजू कनौजिया, प्रिंस सिंह, दुर्गेश पाल, ओम प्रकाश सिंह, अब्दुल गफ्फार, अभिषेक विश्वकर्मा, शीतला पप्पू, रतन यादव, राजेश यादव, आनंद पटेल व डॉ. संतोष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group