Kharge attacks PM Modi over the paper leak issue; says he should make a statement in Parliament instead of engaging in a one-sided 'Mann Ki Baat'.Kharge attacks PM Modi over the paper leak issue; says he should make a statement in Parliament instead of engaging in a one-sided 'Mann Ki Baat'.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा- जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर बयान देना होता है, देर रात एक वीडियो बनाकर, संसद के बाहर एकतरफा मन की बात नहीं करनी होती। खरगे की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री मोदी के उस वीडियो संदेश के बाद आई है, जिसमें उन्होंने संसद में अगले हफ्ते पेपर लीक के खिलाफ कड़ा कानून लाने की बात कही थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्एक्सश् पर एक पोस्ट में कांग्रेस प्रमुख ने कहा- प्रधानमंत्री जी संसद आने से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर के आइएगा। उन्होंने मांग रखी कि सरकार पहले छात्रों से माफी मांगे और उन लोगों पर सख्त कार्रवाई करे जिन्होंने छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और पैलेट गन चलाने का आदेश दिया था। खरगे ने साफ किया कि इन कदमों के बाद ही विपक्ष शिक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार हैं। गुरुवार रात जारी वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में पेपर लीक से जुड़े विधेयक के मसौदे पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते में इस बिल को पेश किया जाएगा और इसे जल्द से जल्द पास कराने की कोशिश होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली मुद्दा नहीं है और यह लाखों छात्रों व अभिभावकों के लिए बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने बताया कि नीट मामले के सामने आने के बाद से पिछले ढाई महीनों में कई कड़े कदम उठाए गए हैं। दोषियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी छात्रों का साल खराब होने से बचाना था, इसलिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल करके 22 लाख छात्रों के लिए तुरंत दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुख्य सवाल को पूरी तरह टाल दिया है। राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री को देर रात जारी ऐसे वीडियो के जरिए देश के छात्रों की समझदारी का अपमान नहीं करना चाहिए।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group