अनिवार्य प्रश्न । ब्यूरो संवाद। चन्दौली साइबर थाना पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए “सत्कार निधि लिमिटेड” जैसी फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के नाम पर देशभर में ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 पुरुषों और 1 महिला को गिरफ्तार कर करीब 1.42 करोड़ रुपये की ठगी की धनराशि को होल्ड कराया है।गिरोह ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कम ब्याज पर लोन देने का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस, सिक्योरिटी मनी और बीमा शुल्क के नाम पर पैसे वसूलता था। छापेमारी में भारी मात्रा में कंप्यूटर उपकरण, 350 पासबुक, फर्जी आधार कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज, रजिस्टर, मोहरें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।पुलिस जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था और इसके खिलाफ 16 साइबर शिकायतें दर्ज थीं। आरोपियों के बैंक खातों के जरिए देशभर से ठगी की रकम एकत्र की जा रही थी, जिसे आगे विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफर किया जाता था।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान वित्तीय संस्था या लोन ऑफर के झांसे में न आएं और साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। Post navigation विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ