अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। आगामी मुहर्रम के त्योहार और क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), डीसीपी (गोमती जोन) व एडीसीपी के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज फूलपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल और आरएएफ (RAF) के जवानों के साथ कठिराव, नथईपुर, ताड़ी, बरही, नेवादा और कुआर सहित कई अन्य अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और सौहार्दपूर्ण माहौल स्थापित करना था। इस दौरान थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने मुहर्रम के आयोजकों से बातचीत की और उनसे शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान फूलपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के साथ 91 बटालियन आरएएफ के कमांडेंट जितेंद्र कुमार ओझा, असिस्टेंट कमांडेंट वीरेंद्र सिंह और उप निरीक्षक जितेंद्र यादव, रितेश कुमार, प्रदीप यादव, रामसिंह यादव, अनिल यादव व आकाश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। Post navigation चन्दौली साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी चलाकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ