Man dies of electric shock while filling water from a water cooler; family plunged into grief and wailing.Man dies of electric shock while filling water from a water cooler; family plunged into grief and wailing.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। वाराणसी में चेतगंज थाना क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई। काली महाल तिराहे पर स्थित एक वाटर कूलर प्याऊ मशीन में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति अपनी दुकान के लिए पानी भरने गया था। मृतक की पहचान त्रिलोकी प्रसाद मोदन के रूप में हुई है, जो बचाऊ के पुत्र थे। वह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान के लिए पानी लेने गए थे। पानी भरते समय उन्हें अचानक बिजली का तेज झटका लगा। करंट इतना तीव्र था कि त्रिलोकी प्रसाद मोदन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस आकस्मिक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरे परिवार में गहरा शोक छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group