अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा (काजीपुर खुर्द) में मंगलवार की सुबह बारावफात की सजावट करते समय करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। सिगरा पुलिस ने दोनों के शव को संरक्षण में लिया है। इलाके में मातम का माहौल है। काजीपुर खुर्द निवासी अनस (17 वर्ष), जो कि जी सिटी प्राइड स्कूल सिगरा में कक्षा 12 का छात्र था, सुबह करीब 8 बजे अपने घर के सामने बारावफात पर्व पर सजावट कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। बेटे को तड़पता देख उसे बचाने दौड़े पिता सलीमुद्दीन उर्फ पप्पू (45 वर्ष) भी करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन करंट इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पति और बेटे का शव देखते ही पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया की सलीमुद्दीन एक मैरेज लॉन में मैनेजर था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। Post navigation वाटर कूलर से पानी भरते समय करंट लगने से व्यक्ति की मौत, परिवार में मची चीख- पुकार