अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं नमामि गंगे से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) मासूम अली सरवर (आईएस), प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) योगेश कुमार (आईएस), नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। नगरीय क्षेत्र में संचालित विभिन्न पेयजल, सीवरेज एवं नमामि गंगे से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त द्वारा वाराणसी नगर के सभी वार्डों में चल रहे कार्यों को आगामी छह माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक वार्ड में कार्यों की गति बढ़ाने के लिए कम से कम 90 से 100 मैनपावर की तैनाती सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत जल जीवन मिशन की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान 90 प्रतिशत से अधिक पूर्णता वाली योजनाओं को दिसंबर 2026 तक तथा 50 प्रतिशत से अधिक पूर्णता वाली योजनाओं को जनवरी 2027 एवं 50 प्रतिशत पूर्णता वाली योजनाओं को मार्च 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। शेष योजनाओं में भी कार्यों की गति बढ़ाते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबित रोड रेस्टोरेशन कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि बरसात समाप्त होने के तत्काल बाद अक्टूबर माह में कार्ययोजना तैयार कर रोड रेस्टोरेशन के सभी लंबित कार्यों को दो माह के भीतर पूर्ण कराया जाए। संबंधित अधिकारियों को फील्ड स्तर पर नियमित अनुश्रवण एवं कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण करने तथा निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। Post navigation रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलंबो में भारत-श्रीलंका समुद्री सहयोग को मजबूत करने पर दिया जोर विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की होगी निर्णायक भागीदारी