The youth will play a decisive role in the resolve for a developed India.The youth will play a decisive role in the resolve for a developed India.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी के युवाओं के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का सुनहरा अवसर

वाराणसी। विकसित भारत @2047 के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत वाराणसी के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

मेरा युवा भारत, वाराणसी के उप निदेशक विकाश कुमार सिंह ने बताया कि VBYLD 2027 युवाओं को अपने विचार, प्रतिभा, नवाचार, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना और विकसित भारत के संकल्प में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि VBYLD 2027 के Viksit Bharat Challenge Track के अंतर्गत प्रथम चरण में Viksit Bharat Quiz आयोजित की जा रही है। यह क्विज 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक MY Bharat पोर्टल पर आयोजित होगी। 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। क्विज 22 भाषाओं में आयोजित की जा रही है, जिसमें भारत की विरासत, उपलब्धियों, विकास यात्रा और विकसित भारत @2047 की परिकल्पना से जुड़े विषय शामिल हैं।

क्विज में 20 प्रश्न होंगे और इसे पूरा करने के लिए 10 मिनट का समय मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 10 प्रतिशत प्रतिभागियों, अधिकतम चार लाख तक, को अगले चरण Viksit Bharat Essay Challenge के लिए चयनित किया जाएगा। इसके बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न चरणों में प्रतिभाओं का चयन होगा।

चयन प्रक्रिया Viksit Bharat Quiz → Essay Challenge → District Championship → State/UT VBYLD → National VBYLD के क्रम में होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्विज 17 अगस्त से 30 सितंबर, निबंध प्रतियोगिता 5 से 19 अक्टूबर, जिला चैंपियनशिप 10 से 16 नवंबर, राज्य/केंद्रशासित प्रदेश VBYLD 17 नवंबर से 7 दिसंबर तथा राष्ट्रीय VBYLD 10 से 12 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा।

VBYLD 2027 में युवाओं को अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार Viksit Bharat Challenge, Cultural Track, Design for Bharat, Hack for Social Cause, Youth Entrepreneurs Challenge और Youth Parliament जैसे छह प्रमुख क्षेत्रों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित होगा, जहां चयनित युवाओं को विषय विशेषज्ञों, वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष अपने विचार एवं समाधान प्रस्तुत करने तथा संवाद करने का अवसर मिलेगा।

उप निदेशक ने कहा कि “VBYLD 2027 केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है।” उन्होंने वाराणसी के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, युवा संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों से युवाओं को इस अभियान से जोड़ने की अपील की।

उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से 30 सितंबर 2026 से पहले MY Bharat पोर्टल पर Viksit Bharat Quiz में भाग लेने का आह्वान किया। क्विज में भाग लेने के लिए MY Bharat पोर्टल पर Viksit Bharat Quiz उपलब्ध है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group