वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर स्थित प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज एवं लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश का निर्माण हमारी सरकार का दृढ़ संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में 40 तथा लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय परिसर में 20 पौधों का रोपण किया गया। प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश मिश्रा ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव कों पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके उपरांत लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय पहुंचने पर डॉ. संजय शर्मा के साथ चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रीति सिंह, अशोक जायसवाल, सृजन श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडे, रितेश राय, लल्लन सोनकर, राजकुमार सिंह, मनोज पांडे, डॉ. देवानंद चौबे, डॉ. जे. पी. वर्मा, श्वेत सिंह, संजय दुबे,आलोक सिंह, उदय श्रीवास्तव, विनोद पटेल, भैयालाल सोनकर, शिवांग सिन्हा, ऋषभ सिन्हा एवं अनुराग श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य अध्यापक, चिकित्सक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की नई ऊंचाइयाँ 4,850 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास