New heights of development in Uttar Pradesh under the 'double-engine' government: Inauguration and foundation stone laying of National Highway projects worth over ₹4,850 crore.New heights of development in Uttar Pradesh under the 'double-engine' government: Inauguration and foundation stone laying of National Highway projects worth over ₹4,850 crore.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना के निर्माण की दिशा में आज एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कर कमलों द्वारा सैनिक स्कूल, सरोजनी नगर, लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में ₹4,850 करोड़ से अधिक की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया, कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर परियोजनाओं की पट्टिका का अनावरण किया तथा प्रदेशवासियों को इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात समर्पित की। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से प्रदेश की कनेक्टिविटी, औद्योगिक विकास, निवेश, पर्यटन तथा रोजगार के नए अवसरों को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मा० उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में लखनऊ से बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी तक तथा पूरे देश में जल, थल और वायु मार्गों के माध्यम से विकास की निरंतर गंगा बहाने वाले केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी सही मायनों में ष्विकास पुरुषष् हैं। उन्होंने कहा किगडकरी का खजाना सदैव विकास कार्यों के लिए खुला रहता है और उत्तर प्रदेश को उनके विशेष सहयोग का निरंतर लाभ मिल रहा है, आज लखनऊ से कानपुर, लखनऊ से दिल्ली, लखनऊ से काशी अथवा लखनऊ से प्रयागराज तक सड़क मार्ग से यात्रा करना पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो गया है।

मौर्य ने कहा कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का लखनऊ से विशेष आत्मीय संबंध है और उनके मार्गदर्शन में राजधानी लखनऊ निरंतर नए-नए विकास कार्यों से सुसज्जित हो रही है। आज का उत्तर प्रदेश में सुशासन और विकास को नई दिशा और नई गति प्रदान करने वाला प्रदेश है, यह परिवर्तन डबल इंजन सरकार की विकासोन्मुख नीतियों और समयबद्ध कार्य संस्कृति का प्रत्यक्ष परिणाम है।

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के सहयोग से उत्तर प्रदेश को भविष्य में भी आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अनेक बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिलती रहेगी, डबल इंजन सरकार के प्रभावी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी, समृद्धि और निवेश लगातार बढ़ रहा है। आज एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्गों का मजबूत नेटवर्क उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है आज कि सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि विकास, रोजगार, निवेश और समृद्धि की आधारशिला होती हैं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। आज जिन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ है, वे प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर सिद्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ही विकसित भारत की मजबूत नींव है। उत्तर प्रदेश अब पिछड़ेपन की पहचान से निकलकर एक्सप्रेस-वे, आधुनिक हाईवे और तेज विकास वाले प्रदेश के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर चुका है। विकसित भारत का सपना विकसित उत्तर प्रदेश के माध्यम से ही साकार होगा, उत्तर प्रदेश की नई पहचान एक्सप्रेस-वे से एक्सप्रेस ग्रोथष् बन चुकी है। प्रत्येक नई सड़क अनगिनत नए अवसरों का द्वार खोलती है। बेहतर सड़कें उद्योग, निवेश, पर्यटन और रोजगार को नई गति प्रदान करती हैं तथा किसान को बाजार, युवा को रोजगार और प्रदेश को निवेश से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनती हैं।

कार्यक्रम में लगभग ₹4,200 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाला 63 किलोमीटर लंबा कानपुरदृलखनऊ छह लेन एक्सप्रेस-वे प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, जो प्रदेश का नया विकास कॉरिडोर बनेगा। इसके अतिरिक्त लगभग ₹541 करोड़ की लागत से हरदोईदृलखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के 32 किलोमीटर लंबे चार लेन निर्माण कार्य से सुरक्षित एवं तीव्र आवागमन सुनिश्चित होगा। वहीं लगभग ₹109 करोड़ की लागत से निर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर राजधानी लखनऊ की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाएगा।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले केवल परियोजनाओं की घोषणाएं होती थीं, लेकिन आज डबल इंजन सरकार समयबद्ध ढंग से परियोजनाओं का निर्माण कर उनका लोकार्पण एवं संचालन सुनिश्चित कर रही है। यही सुशासन की पहचान है, उत्तर प्रदेश अब संभावनाओं का नहीं, बल्कि उपलब्धियों का प्रदेश बन चुका है और आने वाले समय में देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगा। इन परियोजनाओं से प्रदेश में कनेक्टिविटी मजबूत होगी, निवेश आकर्षित होगा तथा रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। विशेष रूप से नवाबों की नगरी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर के बीच विकास की नई रफ्तार स्थापित होगी, जिससे उद्योग, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मंत्रीगण, संसदगण, विधायकगण, महापौर लखनऊ, पार्टी पदाधिकारिगण, वरिष्ठ अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर प्रदेश के विकास के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group