अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। मंगलवार विशेश्वरगंज गंज भैरोनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रतीक कुमार गुप्ता की अगुवाई में चीनी व्यापारियों का एक प्रतिनिधी मंडल अतरिक्त जिलाधिकारी आपूर्ति अमित कुमार भारतीय से उनके कार्यालय में मिला। अतरिक्त जिलाधिकारी आपूर्ति महोदय कहा की शासना देश के अनुसार चीनी की खरीद विक्री करने वाले व्यापारियो को आनलाइन अपने स्टाक को पोर्टल पर स्टाक इन्ट्री करना अनिवार्य है प्रत्येक शुक्रवार को स्टाक देना अनिवार्य है एवम अपने शाप पर स्टाक रजिस्टर में भी अंकित करना होगा ताकि आपूर्ति वितरण समुचित रूप से चलती रहे। कही स्टाक की अगर कमी है तो शासन स्तर पर अतरिक्त व्यवस्था आगामी आने वाले त्योहार पर सुनिश्चित की जा सके , व्यापार मंडल अध्यक्ष भी प्रतीक कुमार गुप्ता ने अधिकारियो को बताया कि मंडी में चीनी की पर्याप्त मात्रा है कोई कमी नही है आम जानता पैनिक न हो मंडी में उचित मूल्य पर चीनी सभी के लिए उपलब्ध है। उपस्थित चीनी व्यापारियों ने पोर्टल पर इन्ट्री की गड़बड़ियो पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। जिला आधिकारी आपूर्ति ने अविनाश कुमार झा, मति अर्चना मिश्रा, को हेल्प लाइन जारी कर अव्यवस्था को दूर करने की निर्देश जारी किया। बैठक में सर्वश्री अलखनाथ गोस्वामी राजेश श्रीवास्तव पंकज अग्रवाल मनोज कपूर शशांक साहू बबलू जायसवाल संतोष जायसवाल बृजमोहन पाठक राजकुमार जायसवाल लल्लू चीनी वाले प्रिंस गुप्ता राजू गुप्ता भरत लाल गुप्ता अमित गुप्ता राजकिशोर राजेश गुप्ता गणेश सेठ आदि व्यापारी उपस्थित रहे। Post navigation जिला स्वास्थ्य समिति की आयोजित बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की गई समीक्षा जीवनदीप में ‘स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम’ का हुआ सफल आयोजन