अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय प्रांगण में मंगलवार को स्टूडेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एसडीपी) का भव्य आयोजन हुआ। इस विशेष कार्यक्रम का संचालन आईसीएफएआई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय एवं मैनेजमेंट के सभी उच्च शिक्षा अधिकारी तथा अध्यापक गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में शिखा सिंह ने उपस्थित सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात, मुख्य अतिथि प्रो. दीपक नागपाल ने अपना बहुमूल्य समय देते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संबंधित विस्तृत एवं विशिष्ट जानकारी दी। सत्र के दौरान केवल व्याख्यान ही नहीं हुआ, बल्कि विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया विद्यार्थियों द्वारा प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गई। एक ज्ञानवर्धक प्रश्न-उत्तर राउंड का भी संचालन किया गया, जिसमें छात्रों की शंकाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य के अलावा समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। Post navigation मार्केट में चीनी की किल्लत नही….प्रतीक कुमार गुप्ता प्रदेश के लोगों का आसान हुआ हरिद्वार पहुंचना, चौड़ा होगा झांसी एक्सप्रेसवे