One accused arrested in the case of abducting a minor girl; the minor has been recovered safe and sound.One accused arrested in the case of abducting a minor girl; the minor has been recovered safe and sound.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

पिंडरा वाराणसी । गोमती जोन ए डीसीपी नृपेंद्र निर्देशानुसार लगातार पुलिस चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम मे थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 158/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त लक्की विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अभियोग से संबंधित नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। अपहृता के बयान के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 87/65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 17.08.2026 को वादिनी द्वारा थाना सिंधोरा पर तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पोती, जो सिंधोरा स्थित अपने विद्यालय गई थी, वापस घर नहीं आई। तहरीर के आधार पर थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर नाबालिग बालिका की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक प्रयास प्रारम्भ किए गए।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group