Orange alert for heavy rain in 8 districts of Uttarakhand.Orange alert for heavy rain in 8 districts of Uttarakhand.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

उत्तराखंड। मौसम विभाग ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक डोईवाला, ऋषिकेश और रायवाला में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश के आसार है जबकि आंधी-तूफान और बिजली चमकने की भी संभावना है। पिथौरागढ़, टिहरी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रामनगर, हल्द्वानी, खटीमा, लोहाघाट और घनसाली में भी मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group