Pirate terror off the coast of Somalia: Ship carrying Turkish weapons hijacked; 10 crew members, including six Indians, stranded.Pirate terror off the coast of Somalia: Ship carrying Turkish weapons hijacked; 10 crew members, including six Indians, stranded.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

सोमालिया।सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास समुद्री लुटेरों ने कैमरून के झंडे वाले एक कार्गाे जहाज को हाईजैक कर लिया। जहाज पर तुर्किये के हथियार और संचार व सैटेलाइट उपकरण लदे थे। एक सोमाली अधिकारी के मुताबिक, समुद्री लुटेरे जहाज को पुंटलैंड के नुगाल तट की ओर ले गए।

सोमाली अधिकारी ने बताया कि एम/वी लुटुफ को सोमवार को पुंटलैंड के ईयल जिले में मारेया से करीब साढ़े तीन नॉटिकल मील दूर कब्जे में लिया गया। अधिकारी ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि उन्हें संवेदनशील मामले पर सार्वजनिक रूप से बोलने की अनुमति नहीं थी। अधिकारी के मुताबिक, जहाज के 10 सदस्यीय चालक दल में छह भारतीय नागरिक, एक तुर्किये का नागरिक, एक जॉर्जियाई नागरिक और दो सर्बियाई सुरक्षा गार्ड शामिल थे। जहाज का मालिकाना हक पोलर मूवमेंट शिपिंग के पास बताया गया है। म/वी लुटुफ तुर्किये के हथियार लेकर जा रहा था। ये हथियार मोगादिशु में मौजूद तुर्किये के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए भेजे जा रहे थे। जहाज पर संचार और सैटेलाइट उपकरण भी मौजूद थे। घटना पर तुर्किये के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

अधिकारी के अनुसार, आठ समुद्री लुटेरों ने जहाज पर कब्जा किया। माना जा रहा है कि ये वही समूह है, जो 26 अप्रैल को M/V Sward तक के हाईजैक में भी शामिल था। लुटेरे जहाज को पुंटलैंड के डांगोरोयो जिले में गारमाल के पास तट की ओर ले गए। सोमाली अधिकारी ने बताया कि बाद में तुर्किये के स्वामित्व वाले दो जहाज हाईजैक किए गए पोत के पास पहुंचे। इस दौरान तुर्किये के हेलिकॉप्टर और ड्रोन इलाके की निगरानी कर रहे थे। मंगलवार को दो लोगों को लेकर एक छोटी नाव जहाज के पास पहुंची और वहां खाट पहुंचाया। सोमालिया में खाट एक तरह का उत्तेजक पदार्थ है, जिसे आम तौर पर चबाया जाता है।

अधिकारी के मुताबिक, छोटी नाव के तट पर लौटने के बाद हवाई हमला हुआ। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए। हालांकि, हमले की परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने किया था और मारे गए लोग जहाज के हाईजैक में शामिल थे या नहीं। एम/वी लुटुफ, उसके चालक दल और जहाज पर मौजूद सामान की मौजूदा स्थिति तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस घटना से जुड़ी पूरी जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हो पाई है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group