अनिवार्य प्रश्न। संवाद। बैंगलूरू। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं देवेगौड़ा और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चेन्नम्मा अपनी विनम्रता और समाज सेवा के प्रति अटूट समर्पण के लिए जनप्रिय थीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं देवेगौड़ा और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चेन्नम्मा शांत स्वभाव, गरिमा और परिवार के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक थीं। वे देवेगौड़ा जी के लंबे सार्वजनिक सेवाकाल में एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ी रहीं। देवेगौड़ा, एच. डी. कुमारस्वामी और पूरे शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कामना की कि ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। Post navigation सोनम वांगचुक के सब्र की परीक्षा न लें उनसे बातचीत करने में क्या गलत –अन्ना हजारे