Prime Minister Modi inaugurated the Mangalagiri, Rayanapadu, and Cumbum railway stations in Andhra Pradesh under the Amrit Bharat Station Scheme.Prime Minister Modi inaugurated the Mangalagiri, Rayanapadu, and Cumbum railway stations in Andhra Pradesh under the Amrit Bharat Station Scheme.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

आंध्र प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आज आंध्र प्रदेश के मंगलगीरी, रायनापाडु और कुंबम रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किए। देश भर के कई अन्य पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ इन तीनों स्टेशनों का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया गया। केंद्रीय ग्रामीण विकास और संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर ने आंध्र प्रदेश के मंगलगीरी में शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश की उपस्थिति में पुनर्विकसित स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना यात्रियों, विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं और छात्रों के लिए आधुनिक सुविधाओं वाले रेलवे स्टेशन है। 35 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित रायनापाडु रेलवे स्टेशन को विजयवाड़ा के लिए एक सैटेलाइट स्टेशन के रूप में पुनर्विकसित किया गया है जिससे व्यस्त विजयवाड़ा जंक्शन पर भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी। प्रकाशम जिले में पुनर्विकसित कुंबम रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किया गया, जिसमें यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं और उन्नत बुनियादी ढांचा शामिल है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश भर के रेलवे स्टेशनों को दीर्घकालिक पुनर्विकसित करने का प्रावधान है, जिसमें यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव, सुगम पहुंच, बहुआयामी कनेक्टिविटी और स्थानीय विरासत एवं संस्कृति को प्रतिबिंबित करने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group