अनिवार्य प्रश्न। संवाद। प्रयागराज। प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह सरस्वती परिसर के अटल प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। मुख्य अतिथि पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी रहीं। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता श्नंदीश् और कुलपति प्रो. सत्यकाम भी मौजूद रहे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों से कहा कि डिग्री केवल सफलता का प्रमाण नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अवसरों का इंतजार करने के बजाय नए अवसर पैदा करने का आह्वान किया। मालिनी अवस्थी ने प्रयागराज को ज्ञान, संस्कृति और आस्था की धरती बताते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मेहनत और निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है। दीक्षांत समारोह में दिसंबर 2025 और जून 2026 की परीक्षाओं में सफल 30,866 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। साथ ही विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को 26 स्वर्ण पदक दिए गए, जिनमें 20 छात्राओं और 6 छात्रों ने स्थान बनाया। अंबेडकर नगर की छात्रा रम्या सिंह को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चार स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। बाइट- आनंदीबेन पटेल, गवर्नर यूपी बाइट- पद्म श्री मालिनी अवस्थी बाइट- योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा मंत्री यूपी बाइट- प्रो. सत्यकाम, कुलपति, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज Post navigation केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल समेत सैकड़ो लोगों ने अटल ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री का सुना लाइव प्रसारण प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आंध्र प्रदेश के मंगलगीरी, रायनापाडु और कुंबम रेलवे स्टेशन का किया उद्घाटन