Shiva’s Kashi resonates with chants of ‘Har Har Mahadev’; a massive crowd turns out for PM Modi’s grand roadshow.Shiva’s Kashi resonates with chants of ‘Har Har Mahadev’; a massive crowd turns out for PM Modi’s grand roadshow.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। धर्म, संस्कृति और आधुनिकता के अद्भुत संगम की प्रतीक मोक्षनगरी काशी आज एक ऐतिहासिक और अलौकिक दृश्य की साक्षी बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर समूची काशी उनके स्वागत में सराबोर नजर आई।पुलिस लाइन से लेकर नमो घाट तक निर्धारित विस्तृत मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा ऐसा भव्य स्वागत किया गया, जिसकी छटा देखते ही बन रही थी।

प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़कों के दोनों ओर जनसैलाब उमड़ पड़ा। छतों, बालकनियों और रास्तों पर खड़े बाल, वृद्ध और युवाओं का उत्साह यह स्पष्ट बयां कर रहा था कि काशीवासी अपने लोकप्रिय जननेता का स्वागत करने के लिए कितने आतुर थे। पूरे रास्ते पर बनाए गए विभिन्न स्वागत केंद्रों से कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने प्रधानमंत्री पर गुलाब की पंखुड़ियों की भारी वर्षा की।

पारंपरिक वाद्ययंत्रों, ढोल-नगाड़ों की थाप और गूंजते शंखनाद के बीच पूरा वातावरण हर हर महादेव और जय श्री राम के गगनभेदी नारों से शिवमय हो गया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए रोड शो के हर प्रमुख चौराहे और बिंदु पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हुजूम जुटा रहारू
पुलिस लाइन गेट के समीप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की प्रमुख उपस्थिति रही। इस केंद्र पर महानगर अध्यक्ष (महिला मोर्चा) प्रज्ञा पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पूजा दीक्षित, साधना सिंह, साधना पांडे, मीरा गुप्ता, मंजू सिंह, विभव सिंह, रीना पात्रों, प्रीति पुरोहित, संगीता गुप्ता, संजू सरोज, रत्ना वर्मा, सुष्मिता सेठ और गीता शास्त्री सहित भारी संख्या में मातृशक्ति ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया।

पुलिस लाइन चौराहा पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं मेयर अशोक तिवारी एवं वाराणसी के प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक की अगुवाई में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिती स्वरूप राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल के अलावा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी, चंद्रशेखर उपाध्याय,मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय,अशोक पाण्डेय, अखिलेंद्र सिंह सन्नी, अशोक जाटव,राकेश जायसवाल,विवेक पाण्डेय ,सिद्धार्थ सिंह, मधुप सिंह, योगेश वर्मा, रजत जायसवाल, ओम तिवारी, दीपक सेठ, किशन कसेरा, रोहित यादव, सतीश कुमार आदि नेताओं ने पीएम का जोरदार स्वागत किया।

सांस्कृतिक संकुल पर बागेश्वरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने नवीन कपूर और नीरज जायसवाल के कुशल नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। कज्जाकपुरा पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु एवं दिनेश सिंह दीनू के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गोलगड्डा चौराहा पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर की उपस्थिति में योगेश सिंह श्पिंकूश् सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ पीएम का स्वागत किया।

भदऊं चुंगी एवं नमो घाट मोड़ पर शहर दक्षिणी के लोकप्रिय विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने नमो घाट पर भव्य स्वागत किया। पुलिस लाइन से शुरू होकर नमो घाट तक यह रोड शो केवल एक राजनीतिक या प्रशासनिक यात्रा नहीं, बल्कि काशीवासियों और उनके प्रतिनिधि के बीच आत्मीयता का एक अनूठा संगम है। पूरा वाराणसी शहर आज भगवा रंग और उत्सव के रंग में रंगा हुआ नजर आया।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group