Following overwhelming demand from candidates, the registration window for India Skills 2026-27 has been reopened until October 19, 2026.Following overwhelming demand from candidates, the registration window for India Skills 2026-27 has been reopened until October 19, 2026.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में टॉप 10 में जगह बनाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टीम इंडिया की बातचीत से युवाओं में नई रुचि जागी

वाराणसी। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) ने संस्थानों और भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के कई अनुरोधों के बाद, इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2026.27 के लिए पंजीकरण विंडो को 19 अक्टूबर 2026 तक फिर से खोल दिया है। यह निर्णय वर्ल्डस्किल्स कॉम्पिटिशन शंघाई में टीम इंडिया के उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप कौशल प्रतियोगिताओं के प्रति बढ़ी हुई रुचि के बीच लिया गया है, जहाँ भारतीय दल ने वैश्विक स्तर पर 10वाँ स्थान प्राप्त किया और छह रजत पदक तथा 20 मेडलियन फॉर एक्सीलेंस (उत्कृष्टता पदक) पदक जीते।

इस गति को तब और मजबूती मिली जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में अपने आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में हिस्सा लेने वाली टीम इंडिया के प्रतिभागियों से मुलाकात की। उनकी इस बातचीत ने भारत के कुशल युवाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया और राष्ट्रीय विकास में व्यावसायिक उत्कृष्टता के महत्व को रेखांकित किया। इस मुलाकात के बाद, मंत्रालय को संस्थानों और इसमें भाग लेने के इच्छुक लोगों से श्इंडियास्किल्स 2026दृ27श् के पंजीकरण को फिर से खोलने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए। इसके जवाब में, पंजीकरण विंडो को 19 अक्टूबर 2026 तक फिर से खोल दिया गया है, जिससे अधिक युवाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में काम करने का अवसर मिल रहा है।

‘इंडियास्किल्स 2026.27 के लिए पहले ही लगभग 4.0 लाख पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं, जो अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रतिस्पर्धा करने के प्रति युवाओं में बढ़ती रुचि को दर्शाता है। जो योग्य उम्मीदवार पहले पंजीकरण नहीं करा सके थे, वे अब 19 अक्टूबर 2026 तक श्स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच) पर अपना आवेदन करके इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की देखरेख में और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के कार्यान्वयन भागीदार के रूप में आयोजित, इंडियास्किल्स 2026.27 विनिर्माण, इंजीनियरिंग, निर्माण, डिजिटल प्रौद्योगिकी, रचनात्मक उद्योग और सेवाओं जैसे क्षेत्रों की 63 उद्योग-संबंधी कौशल श्रेणियों को कवर करता है।

यह प्रतियोगिता जिला/क्षेत्रीय, राज्य, प्रादेशिक और राष्ट्रीय स्तरों के माध्यम से एक सुनियोजित मार्ग प्रदान करती है, जिससे प्रतिभाशाली युवाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त करने और अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अवसरों की ओर आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

मंत्रालय ने राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), पॉलिटेक्निक, कॉलेजों, कौशल प्रशिक्षण संस्थानों और उद्योग भागीदारों को फिर से खोली गई विंडो के बारे में जानकारी प्रसारित करने और पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस अतिरिक्त अवसर का उद्देश्य भागीदारी का दायरा बढ़ाना और प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भावी कौशल चौंपियनों को शामिल करना है।

टीम इंडिया ने श्वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 में 10वाँ स्थान हासिल किया, छह रजत पदक और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 20 पदक (मेडल फॉर एक्सीलेंस) जीते, जो कि वर्ल्डस्किल्स ल्योन 2024 के 13वें स्थान के प्रदर्शन से बेहतर है। भारत के अब तक के सबसे बड़े 70 प्रतियोगियों के दल ने 63 कौशल स्पर्धाओं में भाग लिया। उनके इस प्रदर्शन ने उन अवसरों की ओर देश का ध्यान आकर्षित किया है जो कौशल, विशेष प्रशिक्षण और लगातार तैयारी से युवा भारतीयों के लिए बन सकते हैं। पंजीकरण 19 अक्टूबर 2026 को बंद हो जाएंगे।
यहां पंजीकरण करें: https://www.skillindiadigital.gov.in/india-skills-competition

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group