Shri Agrasen Girls PG College commences session with Saraswati PujaShri Agrasen Girls PG College commences session with Saraswati Puja

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के बुलानाला परिसर में 2026-27 का हुआ सत्रारंभ। सत्रारंभ सकारात्मक ऊर्जा से हो इस उद्देश्य से सत्रारंभ के प्रथम दिन सरस्वती पूजन किया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने सत्रारंभ के अवसर पर कहा कि आज नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। यह केवल शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। महाविद्यालय छात्राओं के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध, नवाचार तथा नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमें विश्वास है कि यह सत्र नई उपलब्धियों, अनुशासन और रचनात्मक कार्यों का साक्षी बनेगा। सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को नवीन सत्र की हार्दिक शुभकामनाएँ। इस अवसर पर प्रोफ दुष्यंत सिंह, डॉ सरला सिंह डॉ दुर्गा गौतम, डॉ वेणु वनिता, डॉ पूजा राय, डॉ जेपी शर्मा डॉ विभा अग्रवाल, इत्यादि अनेक प्रवक्तागण, कर्मचारी बब्बन तिवारी, अभिषेक मिश्रा, श्रीमती पार्वती तथा छात्राएं उपस्थित रही।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group