Swearing-in ceremony of the Khadi and Village Industries Board Employees' Union executive committee concludes.Swearing-in ceremony of the Khadi and Village Industries Board Employees' Union executive committee concludes.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

लखनऊ। सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कर्मचारी यूनियन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम मंत्री, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश शासन श्री राकेश सचान द्वारा सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में बोर्ड के संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सिद्धार्थ यादव विशिष्ट अतिथि एवं आर.डी. कुरील अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही बोर्ड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि यूनियन का चुनाव दिनांक 31 मई, 2026 को सम्पन्न हुआ था। चुनाव में कमलेश कुमार वर्मा को अध्यक्ष, हरिगेंद मौर्य को महामंत्री, सुघर सिंह यादव तथा श्री हरिकरन सिंह को उपाध्य प्रतिभास श्रीवास्तव को मंत्री, आशीष कुमार को संगठन मंत्री, राम भरत को कोषाध्यक्ष, उमेश कुमार गौड़ को प्रचार मंत्री एवं सात कार्यकारिणी सदस्यों के रूप मेंगुंजन सिंह, रामानन्द वर्मा, हेमन्त रावत, कमलेश कुमार सिंह, अश्वनी कुमार राजू, महेन्द्र कुमार मिश्र, हरेन्द्र सिंह निषाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group