Talks between the student delegation and four ministers have begun; the meeting is underway at the State Guest House.Talks between the student delegation and four ministers have begun; the meeting is underway at the State Guest House.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

राँची। झारखंड में 14वीं जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा रद्द करने के साथ पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सत्याग्रह कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच दूसरे दौर की वार्ता शुरू हो गई है। रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में चल रही इस बैठक में सरकार की ओर से चार मंत्री छात्र प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार और छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई थी, लेकिन छात्रों की प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन सकी थी। इसके बाद शनिवार को दूसरे दौर की वार्ता आयोजित की गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार छात्रों की मांगों को लेकर क्या निर्णय लेती है और क्या आंदोलन को समाप्त कराने के लिए कोई ठोस सहमति बन पाती है। बैठक कितनी देर चलेगी और सरकार छात्रों की मांगों पर कितनी सहमति जताती है, इसका फैसला वार्ता खत्म होने के बाद ही स्पष्ट होगा। यदि वार्ता विफल रहती है, तो छात्रों की ओर से 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जारी रहने की संभावना है। इधर, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे सत्याग्रह के दौरान अनशन पर बैठे दो छात्रों की तबीयत बिगड़ गई है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं, आंदोलन में शामिल कई अन्य छात्रों की तबीयत भी खराब होने की स्थिति में है। लगातार आंदोलन और अनशन के कारण छात्रों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ऐसे में शनिवार की वार्ता को आंदोलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group