अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज वाराणसी के परमानंदपुर/ बुलानाला परिसर में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। 8.00 बजे परमानंदपुर परिसर में एवं 10.00 बजे बुलानाला परिसर में प्राचार्य, अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान एवं ध्वज गीत की प्रस्तुति दी गई। प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने 80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन किया और कहा कि आज का दिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने अपने त्याग, संघर्ष और बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत प्रदान किया। यह स्वतंत्रता हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी बोध कराती है। एक शिक्षण संस्था के रूप में हमारा दायित्व केवल विद्यार्थियों को ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उनमें चरित्र, संवेदनशीलता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना भी है। अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन हमें अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम को स्मरण करने की प्रेरणा देता है।आप देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। अपने ज्ञान, संस्कार, आत्मविश्वास और प्रतिभा के माध्यम से न केवल अपने सपनों को साकार करें, बल्कि राष्ट्र की प्रगति में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। उनकी देशभक्ति और त्याग हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।इस पावन अवसर पर हम राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लें और विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम का संचालन डॉ शुभा सक्सेना तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो अनीता सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन तंत्र के अशोक अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल, डॉ अजय अग्रवाल, श्रीमती शशि बाला (वाइस प्रेसिडेंट, अग्रवाल समाज)महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् गीत से हुई। Post navigation स्वतंत्रता दिवस पर प्रयागराज में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विशाल बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर महानगर अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा