The Metropolitan President hoisted the Tricolour at the Bharatiya Janata Party's metropolitan office in Gulab Bagh.The Metropolitan President hoisted the Tricolour at the Bharatiya Janata Party's metropolitan office in Gulab Bagh.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने भारत के आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तत्पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और राष्ट्र के अमर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा यह स्वतंत्रता दिवस हमें देश की रक्षा और विकास के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है। अमर बलिदानियों के त्याग और तपस्या के बल पर ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत पूरे विश्व में अपनी एक नई पहचान बना रहा है। हमारा संकल्प श्विकसित भारतश् के निर्माण को गति देना है और हर कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र सेवा के संदेश को पहुंचाए।

महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। मिस्ठान्न वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल ,प्रेम कपूर,नवीन कपूर ,अशोक पटेल, चंद्रशेखर उपाध्याय, अभिषेक मिश्रा , प्रमील पाण्डेय,अखिलेंद्र सिंह सनी,रचना अग्रवाल,कुसुम सिंह पटेल,पूजा दीक्षित,प्रज्ञा पाण्डेय,गीता शास्त्री,अवधेश राय, अशोक कुमार पाण्डेय, मधुप सिंह,अजय गुप्ता,विनोद गुप्ता,योगेश वर्मा,अनिल उपाध्याय, राकेश जायसवाल ,अमित श्रीवास्तव, विनय सिंह ,दीपक राय, विनोद राजभर, प्रमोद यादव मुन्ना , चंदन जायसवाल, अशोक जाटव, अनिल गुप्ता , अमित खरे , पिंटू जायसवाल , विनोद चौहान ,रजत जयसवाल, आयुष अग्रवाल, सोभनाथ मौर्य, हरिकेसरी, कुश अग्रहरि, कुंवर कांत सिंह,अनिल तिवारी, हीरा यादव ,बृजेश चौरसिया, , रीना पात्रों , विभव सिंह ,अशोक यादव, राजेंद्र सिंह पटेल, अवनीश पाण्डेय,किशोर सेठ आदि रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group