अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। मैरेज लॉन व्यापार मंडल द्वारा विकास प्राधिकरण द्वारा काले कानून के आड़ में लॉन व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में हुई महापंचायत के बाद आज वाराणसी मैरेज लॉन व्यापार मण्डल का प्रतिनिधि मण्डल माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण को दिया।प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष के द्वारा नियमों में ढिलाई देने की बात कही गई तथा उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर द्वारा स्कूल और नर्सिंग होम संचालक के तर्ज पर केवल कवर्ड एरिया का शुल्क लेने की बात कही गई महामंत्री बबलू मिश्रा ने कहा कि हम व्यापारी नियमों से चलना चाहते हैं, लेकिन नियम व्यवहारीक हो, जिसे वाराणसी विकास प्राधिकरण पूर्ण बोरा ने सार्थक वार्ता में प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि आपकी बातों और मांगों को शासन तक पहुंचा दिया जाएगा और आप सभी भी अपने स्तर से शासन के साथ वार्ता और पत्राचार जारी रखें। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अजित सिंह बग्गा, शिव प्रकाश मौर्य,सदानंद पटेल ,नरेंद्र सोनकर, संजीत कुमार, गुड्डू पटेल,राजेश श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, अजय गुप्ता, मदन, शेखर बाबा, के अलावा सैकड़ो की संख्या में व्यापारी उपस्थित। Post navigation डीएम की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड पर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा हुई अब 31 जुलाई तक मिलेगा गृहकर, जलकर और सीवरकर में छूट का लाभ