अनिवार्य प्रश्न। संवाद। हरियाणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को जींद रेलवे स्टेशन से भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल संचालित यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा दौरे पर रहे और प्रदेश को कई सौगात दी। प्रधानमंत्री ने 14 हजार 422 करोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और 299 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने जींद से देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेन जींद-सोनीपत के बीच चलेगी, जिससे लोगों को सफर आसान होगा। जिन परियोजनाओं को लोकार्पण किया उनमें कुरुक्षेत्र के थानेसर में पांच रेल फाटकों पर बना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, भिवानी, महर्षि च्यवन चिकित्सा महाविद्यालय एवं राव तुलाराम अस्पताल नारनौल और दिल्ली – अमृतसर – कटरा एक्सप्रेसवे का हरियाणा में बना 157.92 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है। इनके अलावा प्रधानमंत्री ने जींद – गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग का लोकार्पण किया जिस पर 16 सौ करोड़ की लागत आई है। इसस जींद – गोहाना की यात्रा 2 घंटे से घटकर 40 मिनट रह जाएगी। प्रधानमंत्री ने जींद से ही कुरुक्षेत्र में 160 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिख संग्रहालय का शिलान्यास किया। इसके अलावा हांसी – बरवाला राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास किया जिस पर 140 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके बनने से कृषि उत्पादन एवं माल ढूलाई का काम आसान और किफायती होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि 2030 में राष्ट्रमंडल खेल और 2036 में ऑलंपिक खेल देश में होंगे। इन खेलों में पदक जीतने के लिए हरियाणा के खिलाड़ी अभी से तैयारी करें और सरकार उन्हें हर सुविधा दे। उन्होंने कहा कि जो 10-12 साल के बच्चे हैं उन्हें ऑलंपिक खेलों के लिए तैयार किया जाए। Post navigation मंत्री सारंग ने टीटी नगर स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का किया सम्मान अजय राय के कथित चुनावी बयान पर अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने उठाए सवाल, निर्वाचन आयोग और राष्ट्रपति से की कार्रवाई की मांग