The sports fraternity extended birthday wishes to Prime Minister Modi.The sports fraternity extended birthday wishes to Prime Minister Modi.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और देश की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की कामना की।

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और पूर्व एथलीट पीटी उषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म श्एक्सश् पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए देश को शांति, खुशहाली और तरक्की की दिशा में आगे ले जाने के लिए उन्हें शक्ति मिलने की प्रार्थना की। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हैं और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री भारत को शानदार भविष्य की ओर आगे ले जाते रहेंगे।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व भारत को मजबूत और अधिक प्रगतिशील भविष्य की ओर ले जा रहा है। युवराज ने आने वाले वर्ष में प्रधानमंत्री के लिए अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और लगातार सफलता की कामना की। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, ताकत और खुशी की कामना करते हुए कहा कि देश के प्रति उनका समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करता रहे। रैना ने उम्मीद जताई कि भारत तरक्की और गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

पूर्व क्रिकेटर और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी की ऊर्जा, अनुशासन और देश के प्रति प्रतिबद्धता को प्रेरणादायक बताया। प्रसाद ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा के लिए कई और वर्षों की कामना की। पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने एक वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी पूरी क्षमता के साथ देश के विकास के लिए काम किया है और उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे। सायना नेहवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान खिलाड़ियों का सहयोग किया है और वह हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़े रहे हैं। इसके साथ ही सायना ने देशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम 6 से 7 बजे के बीच आशीर्वाद के रूप में दीप जलाने की अपील भी की।

पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के देश के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और दीर्घायु की कामना की। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करते हुए उनकी सफलता के लिए भी बधाई दी।

बॉक्सर और ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु रहने की प्रार्थना की और देश की सेवा के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक लंबा संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि वह अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए लिखना पसंद करती हैं और इस बार उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल से अपनी बात रखने का फैसला किया। सिंधु ने भारतीय खेल जगत में आए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे परिवर्तन देखे हैं, जिनकी उन्होंने बड़े होते समय कल्पना भी नहीं की थी। उनके मुताबिक, खेलों में बढ़े सहयोग, अवसर और भरोसे ने भारतीय खिलाड़ियों को दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का आत्मविश्वास दिया है।

सिंधु ने पीएम मोदी के साथ अपनी कुछ निजी यादें भी साझा कीं। उन्होंने आइसक्रीम साझा करने और अपने तत्कालीन कोच पार्क के साथ पीएम मोदी के हंसने जैसी मुलाकातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी में लोगों को सहज, अपनापन और सम्मान महसूस कराने की खास क्षमता है। सिंधु ने अपने पति दत्ता के साथ प्रधानमंत्री मोदी की एक बातचीत का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि रात करीब 10.30 बजे हुई करीब एक घंटे की बातचीत में नागरिक रिकॉर्ड से जुड़े एक तकनीकी विषय पर चर्चा हुई थी। सिंधु के मुताबिक, इस बातचीत के बाद उनके पति इस बात से प्रभावित थे कि प्रधानमंत्री को इतने तकनीकी विषय की गहरी जानकारी थी। अंत में सिंधु ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश और उसके लोगों की सेवा के लिए आने वाले वर्षों में भी इसी तरह काम करते रहें। साथ ही उन्होंने लोगों को यह एहसास कराने के लिए धन्यवाद दिया कि उनके सपने भी मायने रखते हैं। क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन और देश की सेवा के लिए आने वाले वर्षों में भी ऊर्जा और समर्पण की कामना की।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group