Two accused persons identified in a murder case arrested by Phulpur Police.Two accused persons identified in a murder case arrested by Phulpur Police.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

पिंडरा । थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बरजी में भोथू यादव उर्फ ओमप्रकाश यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष) के साथ अनीश यादव, धर्मराज यादव, सत्यनारायण यादव, नन्हेलाल यादव एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई, जिससे गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें उपचार हेतु बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 173/2026 धारा 103(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।अपर पुलिस उपयुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र, द्वारा घटना में सम्मिलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना फूलपुर से पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। गठित टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। दिनांक 07.06.2026 को थाना फूलपुर की गठित पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्तगण अनीश यादव, धर्मराज यादव, सत्यनारायण यादव एवं नन्हेलाल यादव को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय भेजा गया था।’
फुलपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया इसी क्रम में आज दिनांक 15.07.2026 को थाना फूलपुर की गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बेलवा अण्डर पास के पास से मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त पंकज पटेल उर्फ देवा पुत्र राजेश पटेल एवं अर्पित यादव पुत्र चंद्रशेखर यादव को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।’

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group