Intensive police checking drive in the Phulpur police station area; action taken against vehicles without number plates and those carrying three riders.Intensive police checking drive in the Phulpur police station area; action taken against vehicles without number plates and those carrying three riders.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

पिंडरा । वाराणसी कमिश्नरेट वाराणसी में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर फूलपुर थाना पुलिस ने सोमवार को फुलपुर ,पिंडरा, कठीराव सहित अन्य क्षेत्रो में विशेष वाहन चेकिंग व एंटी रोमियो अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, तीन सवारी चलने वाले दोपहिया वाहनों और संदिग्ध युवकों की गहन जांच की गई। अभियान में महिला पुलिस भी शामिल रही।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान, एडीसीपी नृपेंद्र कुमार तथा एसीपी पिंडरा प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में फूलपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह की देखरेख में यह अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान उपनिरीक्षक राम सिंह यादव, उपनिरीक्षक अनिल यादव उप निरीक्षक जितेंद्र यादव उप निरीक्षक अमित कुमार पांडे तथा भारी पुलिस बल ने वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर असीला मोड़ और स्कूल-कॉलेजों के आसपास विशेष चेकिंग की। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, तीन सवारी चलने वाले बाइक सवारों और नए उम्र के युवकों की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताए 15 वाहनों को सीज किया जा चुका है ।और 60 वाहनों का चालान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगातार चलाया जा रहा है, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। पिंडरा एसीपी प्रशांत कुमार सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और बिना नंबर प्लेट या नियमों का उल्लंघन कर वाहन न चलाएं, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group