अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय कमिश्नरेट वाराणसी में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा उप निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह(ज्ञानवापी सुरक्षा), उप निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह(ज्ञानवापी सुरक्षा), उप निरीक्षक जगत नरायण तिवारी(थाना राजातालाब), उप निरीक्षक सुग्रीव राम(रेडियो शाखा), उप निरीक्षक श्रीकान्त यादव(पुलिस लाइन), मुख्य आरक्षी विरेश दत्त त्रिपाठी(थाना लंका), मुख्य आरक्षी सत्येन्द्र सिंह(पुलिस लाइन) व उर्दू अनुवादक वदूदुल हसन(कार्यालय एसीपी कोतवाली) को उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई प्रदान की गई। पुलिस आयुक्त महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि उक्त सभी कर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिचय देते हुए विभाग की गरिमा को सदैव ऊंचाइयों तक पहुँचाया है। इनका योगदान पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर उनको स्मृति चिन्ह एवं फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। Post navigation मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर लमही में जिलाधिकारी ने उनके पैतृक स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण