Hundreds of people, including Union Minister of State Krishan Pal Gurjar and Cabinet Minister Vipul Goel, listened to the Prime Minister's live broadcast at the Atal Auditorium.Hundreds of people, including Union Minister of State Krishan Pal Gurjar and Cabinet Minister Vipul Goel, listened to the Prime Minister's live broadcast at the Atal Auditorium.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

फरीदाबाद। फरीदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बल्लभगढ़ के अटल ऑडिटोरियम में सुना गया । इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक मूलचंद शर्मा समेत तमाम विधायकऔर भाजपा कार्यकर्ताओ के अलावा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे । इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री द्वारा झंडी दिखाई जाने के बाद संबोधित भी किया । इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाने पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की धरती से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया था जिसके अच्छे परिणाम आज देश और हरियाणा प्रदेश में देखने को मिल रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच शुरू करके हरियाणा का नाम इतिहास में दर्ज करवा दिया है इस ट्रेन के हाइड्रोजन से चलने के कारण कार्बन का उत्सर्जन नहीं होगा और जल्दी ही देश के अन्य हिस्सों में इसका विस्तार होगा उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने नए-नए आविष्कार और प्रयोग किए हैं और देश विकास की पटरी पर बड़ी तेजी से दौड़ रहा है । उन्होंने कहा किखाड़ी में लंबे समय से चल रहे युद्ध के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की गति नहीं रुकने दी और अपनी दूरदर्शिता के चलते देश में डीजल पेट्रोल और गैस की कमी नहीं होने दी । उन्होंने कहा कि देश में चलाई जाने वाली परियोजनाओं को मोदी सरकार ने समय से पहले ही पूरा करके दिखाया है ।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group