अनिवार्य प्रश्न। संवाद। जबलपुर। जिले में पेट्रोल और डीजल में मिलावट करने वालों सख्त कार्रवाई होगी। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने ईंधन की गुणवत्ता से खिलवाड़ और अवैध बिक्री पर लगाम कसने के लिए जिलेभर में विशेष जांच अभियान शुरू करा दिया है। इसके लिए अलग-अलग जांच दल गठित किए गए हैं, जो बिना किसी पूर्व सूचना के पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर सघन जांच करेंगे। जांच के दौरान सिर्फ ईंधन की गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि माप-तौल, भंडारण व्यवस्था, बिक्री का रिकॉर्ड और आवश्यक कानूनी प्रावधानों के पालन की भी बारीकी से पड़ताल की जाएगी। यदि कहीं भी मिलावट, कम तौल या नियमों का उल्लंघन मिला तो संबंधित संचालकों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के तहत शुरू किए गए इस अभियान में प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। हर जांच दल में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, नापतौल विभाग के निरीक्षक और इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर शामिल किए गए हैं। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मचना तय माना जा रहा है, वहीं आम उपभोक्ताओं को शुद्ध ईंधन और सही माप मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। Post navigation काशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात रहेगी स्वास्थ्य टीम, अलर्ट पर रहेगा मंडलीय अस्पताल महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों को लेकर गुलाब बाग कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक