An important meeting regarding upcoming campaigns and programs was held at the Gulab Bagh office under the chairmanship of Metropolitan President Pradeep Agrahari.An important meeting regarding upcoming campaigns and programs was held at the Gulab Bagh office under the chairmanship of Metropolitan President Pradeep Agrahari.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। शुक्रवार को महानगर की एक आवश्यक बैठक महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी सांगठनिक व सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने हेतु महानगर के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने आगामी अभियानों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान का द्वितीय चरण जिला स्तर पर शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँच बनाना और स्थानीय मंदिरों, संत-महात्माओं तथा सामाजिक नेतृत्व की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत सभी मंडलों के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर जिला स्तरीय कलश वंदन, संत सम्मेलन, समाज संपर्क और सामाजिक समरसता के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के संयोजक अशोक जाटव ने कलश वंदन कार्यक्रम के विस्तृत क्रियान्वयन की जानकारी दी। वहीं, काशी सांसद प्रतियोगिता के संदर्भ में संयोजक आत्माविश्वेश्वर ने भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, आगामी श्तिरंगा यात्रा के संयोजक मधुकर चित्रांश ने यात्रा की तैयारियों और रूपरेखा से सभी को अवगत कराया। बैठक का कुशल संचालन नवीन कपूर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अशोक पटेल द्वारा व्यक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से चंद्रशेखर उपाध्याय, आलोक श्रीवास्तव, प्रमील पाण्डेय, प्रीति सिंह, अनुराग शर्मा, दिलीप चौहान, सोमनाथ यादव, विवेक पाण्डेय, मनोज सोनकर, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र पटेल, तारकेश्वर गुप्ता श्बंटीश्, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, बृजेश चौरसिया, मधुप सिंह, अशोक यादव, योगेश वर्मा, पंकज चतुर्वेदी, अमित श्रीवास्तव, अनिल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group