Bharatendu Harishchandra's birth anniversary celebrated at Shri Agrasen Kanya PG College.Bharatendu Harishchandra's birth anniversary celebrated at Shri Agrasen Kanya PG College.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में दिनांक 09.09.2026 को हिंदी साहित्य के आधुनिक युग के प्रवर्तक भारतेंदु हरिश्चंद्र जी की जयंती मनाई गयी।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारतेंदु हरिश्चंद्र जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।इस अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुधा यादव ने साहित्य के क्षेत्र में भारतेंदु जी के योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतेंदु जी ने अल्प जीवनावधि में हिन्दी साहित्य को विभिन्न गद्य विधाओं द्वारा समृद्ध कर साहित्य को नयी दिशा प्रदान की। डॉ सुमन सिंह ने कहा कि भारतेंदु जी को आधुनिक हिंदी साहित्य का पितामह कहा जाता है। इन्होंने हिंदी भाषा को जन जन की भाषा बनाया।मेनका सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतेंदु जी नवजागरण के अग्रदूत थे। उन्होंने साहित्यके माध्यम से समाज को शोधित करने का प्रयास किया। अपने प्रसिद्ध दोहे ‘निज भाषा उन्नति अहे’के मातृभाषा के प्रति लोगों में गौरव का भाव जाग्रत किया।छात्राओं ने भी भारतेंदु जी के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनेक प्रवक्तागण तथा छात्राएं उपस्थित रही।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group