अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, संगठन पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां वाराणसी। भाजपा महानगर कार्यालय, गुलाब बाग में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले श्सेवा संकल्प अभियान 2026श् के सफल संचालन हेतु एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य एवं महानगर प्रभारी अरुण पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अरुण पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, समर्पण और अंत्योदय की भावना को शासन एवं संगठन की कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाते हुए अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करना तथा प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा काल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। साथ ही श्विकसित भारत 2047श् के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना भी अभियान का प्रमुख लक्ष्य है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए वाराणसी महानगर इकाई द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन के लिए संयोजक, सह-संयोजक एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के संचालन में प्रमुख रूप से चंद्रशेखर उपाध्याय, नवीन कपूर, आत्मा विश्वेश्वर, राहुल सिंह, नीरज जायसवाल, महिमा चिंतक, अखिलेंद्र सिंह श्सनीश्, मनोज सोनकर सहित अन्य पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं। कार्यशाला का संचालन महानगर महामंत्री अशोक जाटव ने किया, जबकि अंत में अजय गुप्ता ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। Post navigation दो दिवसीय यूपी टेक्स-2026 का हुआ शुभारंभ, टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगी नई उड़ान