अनिवार्य प्रश्न। संवाद। शामली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली के कैराना में 581 करोड़ रुपये की 89 से अधिक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने ऊंचागांव स्थित निर्माणाधीन पीएसी कैंप का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद विजय सिंह पथिक कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कैराना और शामली का स्वरूप पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बदला है। उन्होंने कहा कि पहले यह क्षेत्र पलायन और अपराध की पहचान था, जबकि आज यहां विकास और बेहतर कानून व्यवस्था का माहौल है। उन्होंने किसानों के हित में सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गन्ना किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है और उत्तर प्रदेश एथेनॉल उत्पादन में देश में अग्रणी है। मुख्यमंत्री ने शामली में बेहतर सड़क और रेल संपर्क, 400 केवी सब-स्टेशन, पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज, कैराना में पीएसी बटालियन और पुलिस लाइन जैसी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शामली अब एनसीआर का हिस्सा है और यहां प्रदेश का पहला आधुनिक टेक्सटाइल पार्क स्थापित किया जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के समान विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। Post navigation अजय राय के कथित चुनावी बयान पर अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने उठाए सवाल, निर्वाचन आयोग और राष्ट्रपति से की कार्रवाई की मांग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल समेत सैकड़ो लोगों ने अटल ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री का सुना लाइव प्रसारण