Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya planted a sapling in Prayagraj under the 'Ek Ped Maa Ke Naam' (A Tree in Mother's Name) campaign.Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya planted a sapling in Prayagraj under the 'Ek Ped Maa Ke Naam' (A Tree in Mother's Name) campaign.

अनिवार्य प्रश्न। संवाद।

प्रयागराज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज में आयोजित एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक गौरव को समर्पित विभिन्न विकास एवं स्मृति परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने श्एक पेड़ माँ के नामश् अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया बल्कि मातृभूमि, मातृत्व और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है, वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और भावी पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान मौर्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमर स्मृति में स्थापित स्मृति शिलालेख का विधिवत विमोचन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनगिनत वीर सपूतों के अद्वितीय त्याग, बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के वीरों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और उनकी स्मृतियों को सहेजना राष्ट्र के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने भारत के महान राष्ट्रनिर्माताओं एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। उन्होंने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, महाराणा प्रताप, महात्मा बुद्ध, भगवान परशुराम, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल तथा राष्ट्रीय चिह्न (अशोक स्तंभ) का अनावरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मौर्य ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को ऐसा संविधान प्रदान किया जिसने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार एवं सम्मान का मार्ग प्रशस्त किया। महाराणा प्रताप राष्ट्र की स्वाभिमान, वीरता और अदम्य साहस के प्रतीक हैं, जबकि महात्मा बुद्ध ने विश्व को शांति, करुणा और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय, धर्म और साहस के प्रतीक हैं तथा सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत कर आधुनिक भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि इन सभी महापुरुषों का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा की अमूल्य प्रेरणा देता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व में राष्ट्र के महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को सम्मान देने तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्मारक, प्रतिमाएं और स्मृति स्थल समाज को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने के साथ-साथ युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और सेवा भाव का संचार करते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा राष्ट्रनिर्माताओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम देशभक्ति, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group