Party workers and prominent citizens listened to the 136th edition of the Prime Minister's 'Mann Ki Baat' programme alongside President Pradeep Agrahari.Party workers and prominent citizens listened to the 136th edition of the Prime Minister's 'Mann Ki Baat' programme alongside President Pradeep Agrahari.

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

वाराणसी। रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय गुलाब बाग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136 वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुन गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिक जन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री जी ने मन की बात के विशेष संबोधन के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता, जल संरक्षण, और भारतीय संस्कृति व युवा शक्ति की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन्होंने माँ भारती की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर शहीदों एवं सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और श्वन राइड, वन नेशन, वन सैल्यूटश् के संदेश के साथ दिल्ली से कारगिल वॉर मेमोरियल तक निकाली जा रही शौर्य बाइक यात्रा की सराहना की।

भारतीय नौसेना में 75ः से अधिक स्वदेशी सामग्री से निर्मित आधुनिक जंगी जहाज आईएनएस महेंद्रगिरि का शामिल होना आत्मनिर्भर भारत का सशक्त प्रतीक है। डीआरडीओ द्वारा श्पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट और मिसाइलश् के सफल परीक्षणों की सराहना की । इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों के लिए हुए समझौते यह दर्शाते हैं कि भारतीय रक्षा तकनीक पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है। कैच द रेनश् अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया गया, जिसके तहत देशभर में वर्षा जल संचयन, भूजल रिचार्ज और जल स्रोतों के पुनर्जीवन का कार्य तेजी से चल रहा है। पी.वी. सिंधु को जापान ओपन खिताब जीतने तथा भारतीय महिला क्रिकेट टीम को लॉर्ड्स के मैदान पर ऐतिहासिक टेस्ट जीत (270 रनों से) दर्ज करने पर बधाई दी गई। श्विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण को निजी क्षेत्र के युवाओं के हुनर और जज्बे की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया ।फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स ओलंपियाड्स में भारतीय छात्रों द्वारा गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर वैश्विक पटल पर भारत का नाम रोशन करने की सराहना की। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ₹1 लाख से शुरू की गई श्बिजनौर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टीश् की सफलता को सराहा। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (7 अगस्त) व खादी 7 अगस्त को नेशनल हैंडलूम डे के अवसर पर देशवासियों से स्थानीय हस्तशिल्प और खादी उत्पाद खरीदने का आग्रह किया गया। बीते 12 वर्षों में खादी की बिक्री 6 गुना बढ़कर ₹8000 करोड़ के करीब पहुँची है।पर्यावरण संरक्षण एवं श्एक पेड़ माँ के नाम अहमदाबाद में 1 घंटे के भीतर 3.5 लाख से अधिक पौधे लगाकर श्गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डश् बनाने और उत्तर प्रदेश में एक ही दिन (12 जुलाई) को 30 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के संकल्प की सराहना की । गुजरात के गिर के जंगलों में इंडियन ग्रे हॉर्नबिल के पुनर्वास और पर्यावरण संतुलन में उनके योगदान का उल्लेख किया।

मणिपुर के एस्ट्रोफॉजिस्ट डॉ. रोनाल्डो वैश्राम द्वारा खोजी गई गैलेक्सी समूह का नाम श्लोक तकश् झील पर रखने और त्रिपुरा के पारंपरिक वाद्य यंत्र श्चोंगपंगश् को सूरज कुमार देव वर्मा द्वारा पुनर्जीवित करने के प्रयासों का जिक्र किया गया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को उनकी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर नमन करते हुए उनके आदर्शों को याद किया । मन की बात सुनने वाले प्रमुख लोगों में नवीन कपूर, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश,मधुप सिंह, प्रमील पाण्डेय, अखिलेंद्र सिंह सनी,प्रमोद यादव मुन्ना ,अजय गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, अनिल उपाध्याय हीरा यादव, योगेश वर्मा, सुधीर सिंह, अमित श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह पटेल, विनय सिंह,साधना वेदांती ,रचना अग्रवाल ,योगेश वर्मा ,अजय गुप्ता ,हीरा यादव, कुशाग्र श्रीवास्तव, विनोद भारद्वाज, अशोक मिश्रा, शशांक अग्रवाल, समीर माथुर,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व्यापारी जन एवं गणमान्य नागरिक रहे।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group