अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी.कॉलेज वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में दिनांक 03.08.2026 को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत..संकल्प My Bharat NSS द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु की जा रही पहल के अंतर्गत महाविद्यालय के शिक्षकों,कर्मचारियों, एवम् छात्राओं ने किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ अपर्णा शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है। इसका असर उनकी पढ़ाई, करियर और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। नशे से याददाश्त कमजोर होती है, मानसिक तनाव, डिप्रेशन और गुस्सा बढ़ता है। लीवर, किडनी और दिल जैसी बीमारियां हो रही हैं। परिवार टूटने, अपराध और आर्थिक संकट भी बढ़ रही है। युवाओं को नशा से मुक्त होने के लिए जागरूकता, परिवार का सहयोग और सख्त कानून जरूरी हैं। नशा मुक्त युवा ही स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। डॉ नंदिनी पटेल ने कहा कि आज सबसे चिंता का विषय यह है कि हमारे युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। नशा एक दीमक की तरह है, जो न सिर्फ इंसान के शरीर और दिमाग को अंदर से खोखला कर देता है, बल्कि हंसते-खेलते परिवारों को भी बर्बाद कर देता है। नशा करने वाला व्यक्ति खुद का नुकसान तो करता ही है, साथ ही समाज और देश के विकास में भी बाधा बनता है। इस अवसर पर प्रो आभा सक्सेना, प्रो अनीता सिंह, प्रो कुमुद सिंह, डॉ सोनम चौधरी, डॉ रजनी सिंह, डॉ दुर्गा गौतम, डॉ सुधा यादव इत्यादि अनेक प्रवक्तागण तथा छात्राएं उपस्थित रही। Post navigation श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में पोलमी घोष द्वारा एकल नाटक का किया गया मंचन सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री