अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी. जी.कॉलेज वाराणसी के बुलानाला परिसर में दिनांक 04.08.2026 को थिएटर क्लब एवं सांस्कृतिक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पोलमी घोष द्वारा अभिनीत, दिव्यांग अधिकारों की समर्थक लेखिका हेलन केलर की आत्मकथा श्द स्टोरी ऑफ़ माय लाइफ’ के नाट्य रूपांतरण ’डार्कनेस टू लाइट’का नाट्य मंचन (एकल नाटिका) प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल, सहायक मंत्री डॉ रूबी साह, प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने थिएटर आर्टिस्ट पोलमी घोष एवं गौरव श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।पोलोमी घोष की मंच स्वतंत्र अभिनय हेलेन केलर की अंधकार से प्रकाश की ओर की यात्रा उनकी प्रेरणादायक सच्ची कहानी पर आधारित था,, जिसमें वे मूक बधिर और द्रष्टिहीन होने की एक खामोश, एकांत दुनिया से निकलकर संचार, शिक्षा और सार्वजनिक सेवा के एक प्रबुद्ध जीवन की ओर अग्रसर हुईं, जिसका मार्ग काफी हद तक उनकी शिक्षिका ऐनी सुलिवन ने प्रशस्त किया।पोली ने अपने सशक्त एवं भावपूर्ण अभिनय से जीवंत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। डॉ मधु अग्रवाल ने कहा कि इस अभिनय से छात्राओं को एक प्रेरणा स्वरूप ऊर्जा प्राप्त हुई कि ,किसी भी स्थिति में हार ना मानकर हमेशा ज्ञान रूप के प्रकाश की ओर अग्रसर होते रहना चाहिए। डॉ रूबी साह ने कहा कि काशी कला और साहित्य की नगरी है। विलुप्त होती विधाओं को जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा में वैदिक काल से ही नाटक द्वारा समाज को जागरूक करने के लिए प्रयास किए जाते रहे हैं। आज इस मंचन द्वारा कलाकार ने छात्राओं को यह संदेश दिया कि जब एक मूक बधिर और दृष्टिहीन लड़की अपनी पढ़ाई पूरी करके समाज के लिए कुछ कर सकती है तो जिन छात्राओं के पास सब क्षमताएं हैं वह क्यों नहीं कर सकती।कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रिया भारतीय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ वेणु वनिता द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में प्रो अनीता सिंह, डॉ अपर्णा शुक्ला, श्रीमती मेनका सिंह, श्रीमती मीनाक्षी मधुर, डॉ रजनी सिंह, डॉ नीता दिशावाल इत्यादि अनेक प्रवक्तागण तथा छात्राएं उपस्थित रही। Post navigation मंडलायुक्त पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम, सावन के प्रथम सोमवार पर भक्तों पर बरसाए पुष्प ,पुष्पवर्षा से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में नशा मुक्त युवा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन