अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। ईस्ट जोन क्लस्टर-ट में अंडर-19 बालिका टीम स्वर्ण जीतकर अब नेशनल में करेगी प्रतिभाग,अंडर-14 टीम को भी मिला रजत पदक वाराणसी। सीबीएसई ईस्ट जोन (क्लस्टर-ट) कबड्डी प्रतियोगिता में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर, वाराणसी की अंडर-19 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ टीम ने आगामी अक्टूबर माह में हरिद्वार में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। अब विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी।वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय की पदक तालिका में एक और उपलब्धि जोड़ी। छात्राओं की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के सचिव श्री राहुल सिंह, निदेशिका डॉ. वंदना सिंह, उपनिदेशक श्री आयुष्मान सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ. नीलम सिंह ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना का विकास करने के साथ उन्हें चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि टीम इसी उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी। कोच अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अंडर-19 टीम में दिव्या गौतम, अन्वेषा सिंह, मान्या सिंह, नव्या सिंह, कृष्णा सिंह , श्रीशा सम्राट, सृष्टि मेहता, तेजस ,सिद्धि जायसवाल एवं गार्गी सिंह शामिल हैं । Post navigation सजावट के दौरान करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, बेटे को बचाने में पिता की भी गई जान विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के अंतर्गत वाराणसी में यंग प्रोफेशनल्स राउंडटेबल का आयोजन