अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद। वाराणसी । बुधवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रांगण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी शिक्षक , स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने पिछले 9.5 वर्षों में शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब माफिया, दंगों और कर्फ्यू के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेहतरीन कानून व्यवस्था और विकास के लिए जाना जाता है। सम्मेलन में मुख्य रूप से शिक्षक विधान परिषद क्षेत्र से उम्मीदवार डॉ. प्रमोद मिश्र और स्नातक विधान परिषद क्षेत्र से उम्मीदवार केदारनाथ सिंह के समर्थन में भारी मतदान की अपील की गई।डबल इंजन सरकार ने पिछले 9.5 वर्षों में 9.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी हैं। इसके अलावा में 32,000 और होमगार्ड भर्ती में 42,000 युवाओं को रोजगार मिला है। डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से 3 करोड़ से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। प्रदेश में संत रविदास नगर भदोही, शाहजहांपुर, कुशीनगर, मिर्जापुर, आजमगढ़, बलरामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और अलीगढ़ में नए विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई है। इसके साथ ही बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में शिक्षकों के 1,60,000 से अधिक खाली पद भरे गए हैं। युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए 62 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए गए हैं।सरकार ने सभी सरकारी, अनुदानित और स्ववित्तपोषित शिक्षकों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा और स्ववित्तपोषित विद्यालयों के शिक्षकों को 40 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक का सुरक्षा बीमा कवर प्रदान किया है। पुरानी पेंशन योजना के तहत 14 लाख कार्मिकों के खाते खोलने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है और सरकारी अंशदान को 10ः से बढ़ाकर 14ः कर दिया गया है। काशी विश्वनाथ धाम के भव्य निर्माण से प्रतिदिन औसतन 1 लाख श्रद्धालु आ रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण और प्रदेश की बदली हुई कानून-व्यवस्था ने वैश्विक पटल पर उत्तर प्रदेश की नई पहचान स्थापित की है। विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था में अराजकता और ष्सिपाही सिंडिकेट के माध्यम से पक्षपातपूर्ण भर्तियां होती थीं। उन्होंने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में कर्मचारियों और शिक्षकों की न्यू पेंशन स्कीम के खातों में एक भी पैसा जमा नहीं किया था।कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने सभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से आग्रह किया कि 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव में अपने मताधिकार का पूरी सावधानी के साथ प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मिलने वाले अवकाश का उपयोग पिकनिक मनाने के बजाय अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का पालन करने और भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियोंकृडॉ. प्रमोद मिश्र और केदारनाथ सिंहकृको भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए करें। जनसभा को स्नातक प्रत्याशी केदारनाथ सिंह एवं शिक्षक प्रत्याशी डॉक्टर प्रमोद मिश्रा ने भी संबोधित किया। मंचासीन प्रमुख लोगों में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री रविन्द्र जायसवाल,दयाशंकर मिश्र दयालु, हंसराज विश्वकर्मा, वाराणसी के प्रभारी एमएलसी अरुण पाठक, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिला अध्यक्ष रामसकल पटेल ,विधायक नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, टी राम, धर्मेंद्र राय, रहे।इनकी भी रही उपस्थिति चंद्रशेखर उपाध्याय,पूजा दीक्षित, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सह संयोजक अशोक पाण्डेय ,विकास बागी,राकेश जायसवाल,अशोक पाण्डेय ,अजय गुप्ता,अमित खरे,अनिल तिवारी ,विनय सिंह,अमित श्रीवास्तव,संजीव बनारसी, मधुकर चित्रांश,योगेश वर्मा,नवरतन राठी,संतोष सोलापुरकर,अभिषेक श्रीवास्तव,सुमित मिश्रा,ऋत्विक मिश्रा,आदि रहे। Post navigation सीएम ने पीएम के दौरे एवं एयर शो की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए नारी सशक्त होगी, देश स्वतः ही मजबूत व समृद्ध होगारू प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी