If women are empowered, the country will automatically become strong and prosperous — Prof. Wangchuk Dorje NegiIf women are empowered, the country will automatically become strong and prosperous — Prof. Wangchuk Dorje Negi

अनिवार्य प्रश्न। ब्यूरो संवाद।

35 सशक्त महिलाओं को कर्मयोगिनी सम्मान से किया गया सम्मानित

वाराणसी। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान के कुलपति प्रो. वांगचुक दोर्जे नेगी ने कहा कि समाज, देश व परिवार के निर्माण में महिला व पुरुष का महत्ती भूमिका होती है। इसलिए दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं। कहा कि जिस देश की नारी सशक्त होगी वह देश स्वतः ही मजबूत व समृद्ध होगा। यह बात उन्होंने बुधवार को तिब्बती संस्थान के अतिशा सभागार में पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सशक्त होती भारत की बेटियां विषयक संगोष्ठी में कही। इस दौरान समाज व देश हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाओं को कर्मयोगिनी सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि महिला को सामान नहीं समझना चाहिए, बल्कि उसे सम्मान देना चाहिए। महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त होने पर ही कोई भी देश विकसित हो सकता है। राष्ट्र निर्माण में भी महिलाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई हैं, इसका इसका उदाहरण महारानी अहिल्या बाई होल्कर झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, दुर्गावती आदि ने पेश किया है। महिला आयोग लखनऊ की पूर्व सदस्य मीना चौबे ने कहा कि बेटियां सबल हो रही हैं सशक्त हो रही हैं। वैदिक परम्परा व पुरातन परम्परा में मातृ शक्ति का बहुत ही योगदान है। महिलाएं वर्तमान में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। कहा कि कुटुंब के रक्षा की जिम्मेदारी भी नारी की है।

महामना महात्मा गांधी हिंदी पत्रकारिता संस्थान विद्यापीठ के पूर्व निदेशक प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण का अर्थ है कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, समान अधिकार और अपने जीवन से जुड़े फैसले खुद लेने की स्वतंत्रता देना है। जब एक महिला शिक्षित और आत्मनिर्भर होती है तो पूरा परिवार व समाज स्वस्थ तथा समृद्ध बनता है। कार्यक्रम का संचालन मोनिका श्रीवास्तव व स्वागत डॉ. चेतना ने किया। अतिथियों का धन्यवाद प्रशांत गुप्ता ने किया। इस मौके पर तिब्बती संस्थान की कुलसचिव डॉ. सुनीता चंद्रा, प्रबंधक प्रशांत कुमार, अभीजित राय, नेहा राय, मोनिका सिंह, अनिल साहू, बबलू गुप्ता, आबकारी निरीक्षक राम कृष्ण, समाजसेवी सत्य प्रकाश गुप्ता, कुलदीप सिंह, बाबिल सिंह, कार्तिकेय पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सहायक अभियंता आयुषी, डाक्टर पूनम , डाक्टर धर्मजीत अभिनव पाण्डेय , संजय, एकता मिश्रा, डी तन्वी, रानी यादव, डॉक्टर अंजली, और अभियंता प्रियंका श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक छात्र मौजूद रहे।

35 नारी शक्ति को मिलकर में योगिनी सम्मान
प्रशासनिक सेवा में डॉ. सुनीता चंद्रा,श्रेया गुप्ता और कनिज फातिमा,पुलिस सेवा में प्रज्ञा पाठक,डॉ. चारु द्विवेदी,अनीता कुमारी और दीक्षा पांडेय,शिक्षा सेवा में डॉ.साधना श्रीवास्तव, प्रोफेसर पूनम सिंह और पूनम सिंह,चिकित्सा सेवा में डॉ. सोनी साहू,डॉ. अंजली और डॉ. तन्वी अग्रवाल,राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में रानिका जायसवाल, अर्चना और पूनम गुप्ता, एडवोकेट,अभियंत्रण सेवा में आयुषी सिंह और प्रियंका श्रीवास्तव,जनसेवा में अनीता कन्नौजिया, सीमा गुप्ता, सोनिया पांडेय और किरण मौर्य,अधिवक्ता क्षेत्र में विभा शुक्ला पत्रकारिता क्षेत्र में एकता मिश्रा और प्रतिमा तिवारी,खेल क्षेत्र में रानी यादव,साहित्य एवं कला से प्रियंका सकवाल और सौम्या गुप्ता, बैंकिंग सेवा में अलका साहनी,नर्सिंग सेवा में ज्योति देवी,ग्रामीण सेवा एवं पंचायती राज विभाग में स्नेहलता,उद्यमिता सेवा में संगीता त्रिवेदी,स्वच्छता प्रहरी में सुनीता विश्वकर्मा को संगोष्ठी के दौरान कुलपति, महिला आयोग की सदस्य, पूर्व निदेशक प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह, पूर्व सदस्य महिला आयोग ने अर्वाड, प्रणाम पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Powered by Syahi Prakashan | Anivarya Prashna News & Web Group